fbpx
Pm kisan samman nidhi yojana 2023

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 in Hindi, Support, | पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

Rate this post

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक एसी योजना है जिससे भारत के हर एक छोटे किसानों को न्यूनतम 6000 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता मिलती है। यह 6000 रुपये की राशि उन किसानों को तीन किस्तों में मिलती है। जिसमें हर 4 महीने में उनके बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा 2000 रुपये की सहायता मिलती है।

इस लेख में हम विस्तार से देखेंगे कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kya Hai, PM Kisan Yojana Registration 2023, PM Kisan Yojana Online Apply, PM Kisan List 2023, PM Kisan Yojana Benefits, PM Kisan Yojana Status के बारे मे जानेंगे।

Table of Contents

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 In Hindi)

साथियों आप जानते ही है कि हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है। जेसे बॉर्डर पर सैनिक हमारी रक्षा के लिए तैनात है वैसे ही हमारा पेट भरने के लिए एक किसान खेती कर्ता है। हमारे भारत देश मे आज भी 10 करोड़ परिवार खेती करती है जो भारत की आबादी का 45 से 50% होता है।

कृषि प्रधान देश मे यह किसान भारत की GDP में 14% का योगदान देते है। भारत के किसानों का मुख्य आय स्त्रोत खेती ही है इसलिए भारत सरकार ने किसानो के जीवन को सुधारने और किसानो को सशक्त बनाने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana को स्थापित किया है जिससे किसानो को प्रति वर्ष 6000 रुपये की सहाय मिलती है।

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना कब शुरू हुई? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Launch Date)

हमने देखा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत के छोटे किसानों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 6000 रुपये की राशि प्राप्त करने का अवसर देता है लेकिन अब हम जानेंगे की पीएम सम्मान निधि योजना की शुरुआत कब हुई थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हमारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में की थी।

इस स्कीम को किसान कल्याण मंत्रालय ने लागू किया था इस स्कीम का बजट 75,000 करोड़ रुपये है। इस स्कीम से भारत के हर छोटे और सिमांत किसान हर साल 6000 रुपये सरकार से प्राप्त कर सकते है इस स्कीम में लाभार्थी की संख्या 12 करोड़ है। यह राशि उनको 2000 रुपये की किस्त के रूप मे मिलते है जो डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में जमा होते है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना आज भी सक्रिय है और कोई भी किसान इस स्कीम का लाभ उठा सकता है और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकता है इस स्कीम की समाप्त होने की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं हुई है इसलिए आप इस स्कीम से कभी भी जुड़ सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 का एक ऑनलाइन पोर्टल भी है PMKISAN.GOV.IN जिसके माध्यम से आप इस योजना का फॉर्म ऑनलाइन और ऑनलाइन भी भर सकते है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्त की तारीख (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Date)

PM Kisan Installment Details PM Kisan Payment Details
पीएम किसान की पहली किस्त:-फरवरी 2019 में किस्त आई
पीएम किसान की दूसरी किस्त:-2 अप्रेल 2019 में किस्तें आई
पीएम किसान की तीसरी किस्त:-अगस्त 2019 में किस्त आई
पीएम किसान की चौथी किस्त:-जनवरी 2020 में आई
पीएम किसान की पाँचवी किस्त:-1 अप्रेल 2020 को आई
पीएम किसान की छठी किस्त:-1 अगस्त 2020 को किस्त आई
पीएम किसान की सातवीं किस्त:-दिसंबर 2020 को आई
पीएम किसान की आठवीं किस्त:-1 अप्रेल 2021 को जारी हुई
पीएम किसान की नवमी किस्त:-9 अगस्त 2021 को किस्त आई
पीएम किसान की दसवी किस्त:-1 जनवरी 2022 को किस्त आई
पीएम किसान की 11वीं किस्त:-14 से 15 मई 2022 को किस्त जारी हुई
पीएम किसान की 12वीं किस्त:-17 अक्तूबर 2022 से जारी हुई
पीएम किसान 13वीं किस्त कब आएगीपीएम किसान 13वीं किस्त 2022 के अंत तक अन्यथा 2023 जनवरी माह में आएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (Benefits Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana)

  1. पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से सभी छोटे और न्यूनतम किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता दी जाती है। जिसके नाम पर खेती करने लायक योग्य भूमि है, भले ही उनकी जमीन का क्षेत्रफल कुछ भी हो।
  2. इस योजना के सबसे बड़े लाभों में से एक है, संपत्ति का तत्काल आदान-प्रदान। 25 दिसंबर, 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी के बंधुत्व में 18,000 करोड़ रुपये सीधे 9 करोड़ किसानों के खाते में डाले गई थी।
  3. रिसर्च से संबंधित सभी रिकॉर्ड औपचारिक रूप से कम्प्यूटरीकृत चरण में सूचीबद्ध किए गए हैं। जिससे जमीन की नामांकन और संपत्ति की आवाजाही आसान हो गई है। डिजिटाइज्ड रिकॉर्ड ने इस सरकारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहायता में एक और शुरुआत की है।
  4. पीएम-किसान योजना खेती के आधुनिकीकरण के सार्वजनिक प्राधिकरण के अभियान की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।
  5. यह योजना किसानों की तरलता अनिवार्यता को आसान करती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पात्रता (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria In Hindi)

सरकार की इस PMKSNY की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है इसकी पात्रता मापदंड है। अगर कोई यह योजना का लाभ लेना चाहता है तो उनको यह मापदंडों को पूरा करना पडेगा तभी वह परिवार इस स्कीम का लाभ उठा सकते है।

छोटे और सीमांत किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं।

लाभ लेने वाले किसान परिवार के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए, जिसका उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। विभिन्न राजस्व गांवों में कुल भूमि 2 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए। यह जमीन शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थित हो सकती है।

लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवश्यक दस्तावेज (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Documents Required In Hindi)

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हो और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने आवश्यक है तभी आप PMKSNY का लाभ उठा सकते है।

  • आधार कार्ड
  • नागरिकता का प्रमाणपत्र
  • भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले दस्तावेज
  • बैंक खाते का विवरण

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process)

आप नीचे दिए गए किसी भी तरीके से PM Kisan Yojana 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. आप अपने गांव या शहर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर्स पर जाकर पीएम किसान योजना पर पंजीकरण करा सकते हैं। जंहा आपको पंजीकरण के लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।
  2. अगर आपके पास ऊपर दी हुई सभी पात्रता है तो आप स्वयं PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्व-पंजीकरण कर सकते हैं। अगर आप इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करते हैं तो आप यहां आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  3. आप ऑफ़लाइन पंजीकरण करने के लिए PMKSNY के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। सभी राज्य की सरकारें PMKSNY के नोडल अधिकारियों का स्वयं चयन करेंगी।
  4. इसके अलावा आप स्थानीय रेवन्यू कार्यालय और पटवारियों जो इस उद्देश्य के लिए निर्दिष्ट एजेंसियों के माध्यम से एक ऑफ़लाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

FAQ’S About PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 In Hindi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत की एक सरकारी स्कीम है जो केंद्रीय सरकार ने शुरू की थी। इस स्कीम से भारत के हर छोटे और सिमांत किसानों को वार्षिक 6,000 रुपये की सहायता मिलती है।

PM Kisan Yojana के क्या फायदे हैं?

PM Kisan Yojana का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे भारत के सभी भूमि धारक किसान को सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की सहायता प्रदान करती है जो वार्षिक 6,000 होती है।

पीएम किसान की 13वीं किस्त कब आएगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जनवरी 2023 से मार्च के बीच मे जारी की जायेगी।

पीएम-किसान योजना कब और किसके द्वारा शुरू की गई थी?

भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को पीएम-किसान योजना की शुरुआत की। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 से लागू हुई।

पीएम किसान Support हेल्पलाइन नंबर?

011-24300606

उम्मीद कर्ता हूँ दोस्तों आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana पर यह लेख अच्छा लगा होगा और इस सरकारी स्कीम के बारे मे जाना होगा अगर आपके पास PM Kisan Yojana 2023 के लिए कुछ प्रश्न है तो आप हमको कमेन्ट करके जरूर बताइए हम उसपर रिसर्च करके आपको उतर जरूर देंगे।

कृपया PM Kisan Samman Nidhi Yojana के इस लेख को अपने दोस्तों परिवार और किसान मित्रों को जरूर भेजे ताकि वो भी इस सेवा के लिए आवेदन कर सके और सेवा का लाभ उठा सके। धन्यवाद।

Loading

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top