नमस्ते मित्रों केसे है आप लोग आज हम एक भारतीय अभिनेता और टीवी कलाकार, सर “Sushant singh rajput biography in hindi” के बारे मे आपको सब कुछ बताएंगे तो अंत तक इसे पढ़ते रहिए!

सुशांत सिंह राजपूत जन्म और परिवार (Sushant singh rajput biography in hindi)
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म भारत के अंदर बिहार मे 7 जनवरी 1986 के दिन हुआ था! सुशांत सिंह के पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह और उनकी माता का नाम उषा सिंह है! इनके अलावा सुशांत सिंह की 3 बहने है! उनकी एक बहन मीतू सिंह राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी है! सुशांत सिंह की माता का देहांत 2002 में ही हो गया था!
सुशांत सिंह राजपूत की पढ़ाई
सुशांत की शुरुआती पढ़ाई पटना के “सेंट कैरेंस” हाई स्कूल में हुई थी! इसके बाद सुशांत सिंह ने आगे की पढ़ाई दिल्ली के हंसराज माॅडल स्कूल से करी थी! इसके बाद सुशांत सिंह ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सुशांत ने मैकेनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की!
सुशांत सिंह राजपूत करियर
सुशांत सिंह के शुरुआती करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी! इसके अलावा सुशांत सिंह ने फिल्मफेयर अवार्ड में भी बहुत बार डांस किया है! वहीं पर सुशांत सिंह को बालाजी टेलीफिल्म्स की टीम ने सुशांत को पहली बार नोटिस किया! इसके बाद ही सुशांत सिंह “किस देश मे है मेरा दिल” नामक टीवी सीरियल में सुशांत सिंह ने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था! लेकिन जी.टी.वी पर आने वाला प्रख्यात सीरिअल ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए अड़चन का पत्थर साबित हुआ! इसके बाद सुशांत सिंह बहुत स्ट्रगल करने लगे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी सुशांत दिखने लगे!
फिर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली फिल्म ‘काय पो चे’ से अपना फिल्म का अनोखा सफर शुरू कर दिया!
सुशांत सिंह राजपूत तथ्यों (Fact)
नंबर 1:- सुशांत सिंह पढ़ाई मैं होनहार थे इसलिए परीक्षा में वो टॉप 10 मैं आते थे! परंतु सुशांत को अपना करियर फ़िल्मों मैं बनाना था इसलिए पहले वह दिल्ली आए और बाद में वो मुंबई चले गए!
नंबर 2:- अपनी पहली फिल्म ‘काय पो चे’ से अपनी अलग जगह बनाने वाले सुशांत सिंह का जीवन आसान न था! माता पिता के इच्छा के विरुद्ध फिल्म इंडस्ट्री को अपना करियर चुना और उनकी मेहनत और लगन से आज उन्होंने अपना अलग मुकाम हासिल किया था!
नंबर 3:- उनकी पहली फिल्म ‘काय पो चे’ की प्रेरणा उनको अपनी बहन मितू सिंह से मिली थी जो राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की खिलाड़ी है!
नंबर 4:- सुशांत अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारो और न्यूज चैनल मैं सुर्खिया मे रहते है! ख़बरों की माने तो अंकिता लोखंडे के साथ उनका रिलेशन लंबा रहा! सुशांत और अंकिता की पहली मुलाकात पवित्र रिसता के सेट पर हुई थी!
नंबर 5:- एक समय था जब कोई भी हिरोइन सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना नहीं चाहती थी क्योंकि सुशांत एक साधारण परिवार से थे! इसका उदाहरण शुद्ध देसी रोमांस फिल्म है जिसमें कोई भी अभिनेत्री काम करने के लिए तैयार न थी इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने यह फिल्म के लिए साइन किया था!
नंबर 6:- सुशांत जब 12 कक्षा में थे तब उनकी माता उषा सिंह का निधन हो गया था और वह बहुत दुःखी हो गए थे! सुशांत अपनी मां से बहुत नजदीक थे! उन्होंने अपने सोशल मीडिया के बात चित के वक़्त बताया था कि केसे उसके नाम sUSHAnt में उसकी माता का नाम जुड़ा हुआ है!
नंबर 7:- काफी कम लोग जानते है कि सुशांत सर को एस्ट्रोनॉमी पसंद थी और सुशांत के पास चांद पर अपनी जमीन भी थी! उनके पास एडवांस्ड टेलिस्कोप भी है जिससे वह चांद और बाकी ग्रहो को भी देखा करते थे! एस्ट्रोनॉट के लिए सुशांत नासा भी जा चुके है!
नंबर 8:- हर चीज़ मैं सुशांत ऑल राउंडर थे फिर भी उनको नई नई तकनीक और चीजे सीखने का शोख था! सुशांत अपने दोनों हाथों से लिख सकते थे और उनके पास अपनी एक डायरि भी थी जिसमें वो अपने सपने लिखा करते थे और उनको गिटार बजाना भी आता था!
नंबर 9:- सुशांत सिंह स्टार तब बने जब उनकी फिल्म एम.एस.धोनी रिलीज हुई यह फिल्म भारत के बल्ले बाज महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट जीवन पर आधारित है! इस फिल्म से सुशांत रातो रात स्टार बन गए और लोगों के दिलों में बस गए!
नंबर 10:-सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी जिसे सुशांत की मृत्यु के 2 महीने बाद 24 जुलाई 2020 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई! फिल्म से उनके साथ ‘संजना सांघी’ ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत ने जाते-जाते सबको हसी खुशी से जीनें का तरीका सीखा दिया है!
Meena kumari biography in hindi
सुशांत सिंह की फ़िल्में और किरदार
सुशांत सिंह ने अपने फिल्म करिअर मैं 10 बॉलीवुड फ़िल्मों मैं काम किया है आपको भी य़ह फ़िल्में देखनी चाहिए और अपने जीवन में उसका सही उपयोग करना चाहिए! आइए जानते है वो फ़िल्मों के नाम!
मूवी नंबर 1:- इनकी पहली फिल्म ‘काय पो चे, थी! यह फिल्म 2013 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म में सुशांत ईशान भट्ट की भूमिका में थे!
मूवी नंबर 2:- इनकी दूसरी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ थी! यह फिल्म 2013 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म में सुशांत रघु राम की भूमिका में थे!
मूवी नंबर 3:- इनकी तीसरी फिल्म ‘पीके’ थी! यह फिल्म 2014 को सिनेमा घरों में आई थी! यह फिल्म में सुशांत सिंह सरफराज यूसुफ की भूमिका में थे!
मूवी नंबर 4:- सुशांत की चौथी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ आई थी! यह फिल्म 2015 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत ब्योमकेश बक्शी रोल अदा कर रहे थे!
मूवी नंबर 5:- सुशांत की पांचवी फिल्म “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” थी यह 2016 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं वह महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे थे!
मूवी नंबर 6:-यह सुशांत की छठी फिल्म थी इसका नाम राब्ता है और यह 2017 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत जिलान/शिव कक्कड का किरदार अदा किया था!
मूवी नंबर 7:- “वेलकम टू न्यू यॉर्क” यह सुशांत की सातवीं फिल्म थी! यह फिल्म 2018 को रिलीज हुई थी!
मूवी नंबर 8:- “केदारनाथ” सुशांत की आठवीं फिल्म थी! यह फिल्म 2018 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत मनसूर भूमिका निभा रहे थे!
मूवी नंबर 9:- “सोनचिड़िया” ये नवमी फिल्म थी! यह 2019 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत लखन सिंह “लखना” की भूमिका निभा रहे थे!
मूवी नंबर 10:- “छिछोरे” यह सुशांत की दशमी फिल्म थी! यह फिल्म 2019 को रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत अनिरुद्ध सिंह “अन्नी” का रोल कर रहे थे!
मूवी नंबर 11:- “दिल बेचारा” यह फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी!यह फिल्म 2020 को सुशांत की मृत्यु के दो महीने बाद रिलीज हुई थी! इस फिल्म मैं सुशांत मैनी का किरदार अदा कर रहे थे!
सुशांत सिंह राजपूत की दुःखद मृत्यु का खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु मुंबई में अपने घर पर 14 जून 2020 को पंखे से आत्महत्या के कारण हुई थी! सुशांत के नोकर ने उनको पंखे से लटकते हुए देखा और तुरंत ही मुंबई पुलिस को फोन कर के जानकारी दी!
सुशांत की उम्र सिर्फ 34 वर्ष की थी 2013 मैं सुशांत ने पवित्र रिश्ता शो से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था और घर घर पर सुशांत का नाम लोगों की जुबान पर आ गया!
Pingback: कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography, Age, Boyfriend, 1st Movie And Net Worth - Biography Indian